बिना अनुमति बज रहे थे डीजे, बैंण्ड

शादी समारोह के बीच में पहुंची पुलिस, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: जबाली पैलेस में शादी विवाह समारोह में बिना अनुमति डीजे, बैंण्ड बज रहे थे। सूचना मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बैंण्ड एवं डीजे संचालक के खिलाफ  प्रकरण दर्ज कर लिया।पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि जबाली पैलेस में शादी विवाह समारोह में बारात लग रही है जिसमें अत्याधिक ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा है जिससे आम जन एंव बच्चों केा पढ़ाई करने में असुविधा हो रही है.

सूचना पर जबाली पैलेस में दबिश दी डीजे एवं डीजे संचालक नहीं मिले, जबाली होटल के कर्मचारी एवं गार्ड से पूछने पर बताया कि लक्ष्मी बेंड धनवंतरीनगर के संचालक द्वारा बारात में बेंड बाजा, डीेजे, साउण्ड बाक्स के माध्यम से बजाकर अत्याधिक ध्वनि से गाने बजा रहा था बारात लगाकर लक्ष्मी बेंड का संचालक अपना बेंड और डीेजे साउण्ड  बाक्स लेकर चला गया है लक्ष्मी बेंड एवं डीजे संचालक द्वारा जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश का उल्लंघन करते हुये बिना अनुमति एवं समय अवधि का पालन न करने लक्ष्मी बेंड एवं डीजे संचालक के खिलाफ  कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

स्व.अर्जुन सिंह की स्मृति में सर्रा में आज शुरू हुआ वृहद स्वास्थ्य शिविर

Sat Mar 8 , 2025
चुरहट: स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 8 एवं 9 मार्च को सर्रा चुरहट में दो दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के द्वारा किया जा रहा है।उक्त शिविर में मरीजों का नि:शुल्क […]

You May Like