
जबलपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह ने शनिवार को जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचते ही उपस्थित गार्ड द्वारा सलामी दी गयी तत्पश्चात पुलिस कार्यालय की स्टेनो शाखा, ओ.एम. शाखा, पेंशन शाखा, स्थापना शाखा, एस.आर.सी शाखा, वेतन शाखा, भवन शाखा, शिकायत शाखा, सोशल मीडिया सेल, अपराध थाना में भ्रमण करते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में अवलोकन किया गया। कार्यालय की शाखाओं की साफ सफाई एवं रिकार्डो का रख रखाव अच्छा पाया, साथ ही आपने पुलिस कार्यालय में कार्यो का सम्पादन करने वाले सम्बंधित शाखा के अधिकारी, कर्मचारियों से शाखा के कार्य के सम्बंध मे चर्चा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
