जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत चंद्रमोहन नगर में बदमाशों ने उपद्रव मचाया। फ्लेेक्स फाडऩे के साथ पथराव कर दिया। हमले में गार्ड घायल हुआ इसके बाद बदमाशेां ने पंडाल में तोडफ़ोड़ की और फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक संजय रैकवार निवासी चंद्र मोहन नगर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।
महादेव गणेश उत्सव समिति चंद्रमोहन नगर में गणेश जी स्थापित है। बीती रात्रि 10.30 बजे पवन पटेल, गोविंद वंशकार एवं मोहित वंशकार तीनों लोग पंडाल आए थे व पण्डाल के पास लगे फ्लेक्स फाड रहे थे, मना किया तो तीनों ने पथराव कर दिया। जिससे उसे चोटें आ गई। पंडाल में तोडफ़ोड़ की। गणेश जी की मूर्ति को भी नुकसान हुआ।
