
जबलपुर। मंगलवार को जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया जब बांग्लादेशी होने के संदेह के चलते महिलाओं ने कुछ श्रमिकों को घेर लिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद स्थिति को काबू में लाया गया। पुलिस ने सभी श्रमिकों की पहचान उनके दस्तावेजों से की, जिसमें पता चला कि उन श्रमिकों में से 5 श्रमिक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं, वहीं कुछ लोगों के पास से झारखंड और उत्तर प्रदेश के आधार कार्ड मिले हैं।
श्रमिकों ने पुलिस को बताया कि वे सभी भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट ब्रिज निर्माण के लिए जबलपुर आए थे। इसके पहले बीतेे 6 माह से वे मुंबई कुर्ला में काम कर रहे थे। श्रमिकों के समूह में कुछ मजदूर यूपी और झारखंड के भी है। बहरहाल जिला प्रशासन व पुलिस के द्वारा मजदूरों की सही पुष्टि के लिए संबंधित ठेकेदार को बुलाया गया है।
