एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव में 12 हजार 473 करोड़ का निवेश,14 हजार लोगों  को मिलेगा रोजगार 

इंदौर। एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव में प्रदेश में 15 कंपनियों ने सरकार से 12473 करोड़ रुपए निवेश के एमओयू साइन किए है। उक्त  एमओयू साइन करने के बाद प्रदेश 14 हजार लोगो को रोजगार मिलेगा। साथ ही प्रदेश सरकार ने शहरी के विकास के लिए 12460 करोड़ रुपए की राशि भी दी है। यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव में निवेशकों को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  ने बताया कि एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव भविष्य में शहरों के विकास पर आयोजित की गई है। मेट्रो पॉलिटियन रीजन और शहर के मास्टर प्लान तैयार हो गया है। रियल स्टेट निवेश देश में पहले 3% ग्रोथ थी , अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8.5 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव में कुल 30 हजार करोड़ के निवेश करने पर सहमति हो चुकी है।

सरकार ने प्रदेश में शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए 12360 करोड़ की राशि दी है। कॉन्क्लेव में कई कंपनियों के एमओयू साइन हो चुके है। उन्होंने कहा ,मैंने अधिकारियों के साथ

अहमदाबाद और सूरत का दौरा किया है। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में जो शहरी विकास की मिसाल पेश की है वो पेंटागान जैसी खुबसूरती का उदाहरण है। मैं आप निवेशकों से रियल स्टेट में चाहता हूं कि प्रदेश में ऐसे 10 शहर होना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बलबूते पर आगे बड़ रहे है और मध्य प्रदेश सरकार मोदी के संकल्प को कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही है। दिल्ली की मेट्रो मध्य प्रदेश की बिजली से चल रही है। मध्य प्रदेश के संसाधनों की वजह से देश और प्रदेश दोनों चल रहे है। आज मोदी के विजन का परिणाम है कि देश में प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड़ लोगो को छत दे चुके है ।

मध्यप्रदेश सरकार को 10 लाख नए मकान बनाने लक्ष्य दिया है। मध्य प्रदेश की 5 लाख किलोमीटर सड़के बनाई गई है। 37 मेडिकल कॉलेज बन गए है। देश में एक मात्र मध्य प्रदेश राज्य है , जिसने 5 हजार 2 दो सौ करोड़ रुपए का विभिन्न योजनाओं में कर्ज का भुगतान कर दिया है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 20 साल पहले आईडीए ने सिंहस्थ के लिए एमआर 10 जैसी खूबसूरत सड़क बना कर दी थी। आज यह सड़क और ब्रिज 8 लेन होने जा रहे है। सौर ऊर्जा और सिंगल विंडो को भी बढ़ावा दिया है।

40 दिन में 100 एकड़ में टाउनशिप की अनुमति दे रहे है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की ओर से सभी निवेशकों का स्वागत करता हूं। आपको निवेश के लिए जिस प्रकार की आवश्यकता होगी , हमारी आपको सरकार देगी। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 27- 28 आ रहा है। इसके लिए अभी से मेट्रो पॉलिटीयन प्लान और इंदौर का मास्टर प्लान का कार्य हो चुका है। उसमे कुछ बदलाव हुआ तो आपके सुझाव पर वह भी करेंगे। मुझे खुशी है कि पर्यावरण को लेकर आज पूरे देश में सबसे ज्यादा टाइगर मध्य प्रदेश में है और इस लिए दो नई सेंचुरी को मंजूरी दी गई है। चीता गायब हो गया था, लेकिन हम प्रदेश में अफ्रीका से चीता ले कर आए है। आप यहां निवेश करे , आप सहयोग दे हम आपको सभी सुविधाएं देने को तैयार है। इंदौर मध्य भारत का सबसे विकासशील शहर है। बड़े लक्ष्य रखे और आगे बढ़े ।

निम्न कंपनियों ने निवेश के एमओयू साइन किए

हुडको के अध्यक्ष संजय कुलश्रेष्ठ, पटेल इन्फ्रा के अरविंद विट्ठल भाई पटेल,टाटा प्रोजेक्ट्स से प्रीति पटेल, डापल मायर प्रफुल चौधरी, मेडुला सॉफ्ट के शांतनु शर्मा ,आईटीसी के आशीष पाल, एमकेसी इन्फ्रा केतन पटेल, ओमेक्स ग्रुप महित गोयल , राठी स्टील से ध्रुव राठी, होटल एसोसिएशन से सुमित सूरी , साई ग्रीन रितेश दास सहित कई बड़े निवेशकों ने निवेश करने के एमओयू साइन किए ।

Next Post

प्रेमिका के हत्यारे को आजीवन कारावास

Fri Jul 11 , 2025
कटनी। प्रेमिका की गलाघोट कर हत्या करने वाले हत्यारे भैयालाल उर्फ नीरज पाल को न्यायालय चतुर्थ अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश ने साक्ष्य एवं गवाहों के आधार पर हत्या की धारा 302 के मामले में आजीवन कारावास और 1000 रुपए अर्थदंड एवं धारा 201 के तहत 3 वर्ष का सश्रम […]

You May Like