सराफा चौपाटी विवाद का पटाक्षेप, व्यापारी माने और नगर निगम भी

इंदौर: आखिरकार पिछले एक महीने से सराफा चौपाटी को लेकर चल रहे विवाद फिलहाल पटाक्षेप हो गया है. सराफा व्यापारी एसोसिएश और चौपाटी को लेकर नगर निगम की जीत हुई है. व्यापारियों और नगर निगम के बीच आज सांझा बातचीत में उक्त मामले को लेकर कमेटी बना कर सराफा की समस्या वर्तमान और स्थाई समाधान करने का निर्णय ले लिया गया। मगर चौपाटी सराफा में ही लगेगी.

आज सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी और कमेटी सदस्यों की महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ बंद कमरे में बैठक हुई. बैठक के बाद उक्त विवाद को लेकर 9 सदस्यीय कमेटी बनाकर स्थाई समाधान किया जाएगा, लेकिन चौपाटी सराफा से नहीं हटेगी. बताया जा रहा है कि कमेटी के देर रात 9.30 तक दुकानें खुली रखने पर भी महापौर ने सहमति दी है। रात 9.30 के बाद चौपाटी लगेगी और चौपाटी दुकानों को लेकर भी निर्णय हुआ है कि परंपरागत दुकानों के अलावा नई चाइनीज और अन्य वस्तुओं की दुकानों को हटाया जाएगा.

संचालन को लेकर नियम बनाएंगेः महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सराफा व्यापारी इंदौर की पहचान है. शहर में समन्वय से सभी समस्या का हल निकालने में मदद मिलती है. सराफा व्यापारी एसोसिएशन का चौपाटी नही हटाने पर सहमति और कुछ बिंदुओं पर समझौता करने से पूरे इंदौर की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं. श्राद्ध पक्ष में कमेटी द्वारा नए सिरे से व्यापार और चौपाटी संचालन को लेकर दुकानों और व्यापारियों नियम बनाए जाएंगे. उसी अनुरूप दोनों संगठन व्यापार करेंगे. चौपाटी को श्राद्ध पक्ष के बाद पारंपरिक दुकानों के साथ एक सुरक्षित, सुंदर और अनुशासित स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा. इंदौर की पहचान कायम रखने में व्यापारियों प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूं.

परंपरागत दुकानों पर सहमतिः सोनी
एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी ने बैठक के बाद बताया कि हमारी कुछ बिंदुओं पर महापौर ने सहमति दी है और कुछ बातों पर हमने महापौर के प्रति सहमति प्रकट कर दी है। बीच रास्ता निकालने के लिए 9 सदयीय कमेटी बना दी है , जिसमें 3 सदस्य सराफा, 3 सदस्य चौपाटी और 3 नगर निगम के रहेंगे. सोनी ने कहा कि हमने देर रात तक व्यापार और दुकानें चालू रखने की बात की है. वही चौपाटी व्यापारियों को 9.30 के पहले सराफा में प्रवेश नहीं होगा. चौपाटी के परंपरागत दुकानों पर सहमति है और नए ठेले और गुमटी के लिए मनाही है. चौपाटी व्यापारियों के दुकानों की सूची कमेटी तय करेगी. श्राद्ध पक्ष में कमेटी के सदस्य दौरा कर व्यवस्थित व्यापार और चौपाटी संचालन के नियम तय कर आगे की व्यवस्था बनाएंगे.

गांधी हॉल में लगा दे चौपाटी, पार्किंग और अन्य सुविधा भीः चौकसे
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि आज सराफा व्यापारी एसोसिएशन और महापौर के बीच चर्चा हुई है. सराफा में गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा खतरा बना रहता है. ऐसे में मेरी मांग और सुझाव है कि चौपाटी को गांधी हॉल में स्थानांतरित कर देना चाहिए. गांधी हॉल में पार्किंग भी है और सोना चांदी व्यापारी का व्यापार भी प्रभावित नहीं होगा. गांधी हॉल भी शहर के मध्य में ही स्थित है. बड़ी समस्या पार्किंग का निदान भी संभव हो जाएगा. चौपाटी रात 8 से सुबह 3 बजे तक चले तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी.

Next Post

मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Tue Sep 2 , 2025
सागर: माँ शारदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आर्थ्रोंस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माँ शारदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चमेली चौक, मोती नगर परिसर में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला। शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क परामर्श […]

You May Like