चलती बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी; सभी यात्री सुरक्षित

इंदौर: रीवा से इंदौर आ रही जय अंबे ट्रेवल्स की एक यात्री बस में गुरुवार सुबह शिप्रा थाने के सामने अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. चालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते बस से बाहर उतार लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया.
फायर ब्रिग्रेड के एसआई सुशील कुमार दुबे ने बताया कि चलते समय बस का अगला टायर फट गया था.

इसके बाद चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन घर्षण के चलते बस के अगले हिस्से से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई. कुछ ही देर में आग ने बस के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद पुलिस और दमकल दल ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी बस से इंदौर के लिए रवाना किया गया. हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है.आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, शुरुआती जांच में टायर फटने के बाद हुए घर्षण को संभावित वजय माना जा रहा है.
डीएसपी उमाकांत चौधरी

Next Post

भारत-आस्ट्रेलिया ने रक्षा सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारी को नये आयाम दिये: मोदी

Thu Jul 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और आस्ट्रेलिया की साझेदारी साझे भविष्य को आकार देने वाली है और इस दिशा में आगे बढते हुए दोनों देशों ने रक्षा, सुरक्षा , साइबर , परमाणु ऊर्जा , महत्वपूर्ण खनिज, प्रौद्योगिकी तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग […]

You May Like