वात्सल्य गणपति मंच से बाल गंगाधर तिलक का संदेश

विदिशा:वात्सल्य विद्यालय में आयोजित किये जा रहे गणेशोत्सव के तीसरे दिन मुख्य अतिथि एसपी रोहित काशवानी, ज्वाइंट कलेक्टर दीपशिखा गुप्ता, सौरभ सिंह विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, पिंकेश लता रघुवंशी, अनुश्री शैलेन्द्र जैन, भाजपा नेता श्याम सुंदर, मनोज कटारे, तोरण सिंह दांगी, राजेश जैन, सपना जैन, बन्नू भैया, संजय भंडारी, अखिलेश जैन, आदेश जैन, नगर के वरिष्ठ नागरिकगण व पालकगण उपस्थित हुए.

विद्यालय की संचालक देवना अरोरा, नम्रता अरोरा, प्रतीक कोहली, रुचिरा अरोरा, संजय शर्मा, हेड बॉय व हेड गर्ल ने सभी का स्वागत किया. इस अवसर पर छात्रों द्वारा विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आदि आकर्षक प्रस्तुतियां दिखाई गई.

कार्यक्रमों में संस्कृत श्लोक, सरस्वती वंदना, रेट्रो, महिषासुर, गरबा, योगा, पेरेंट साँग, छोटा भीम, बंगाली डांस, फाइव एलिमेंट, गोविंद कृष्ण मुरारी, गणेश डांस आदि मनमोहक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण बाल गंगाधर तिलक नाट्य की प्रस्तुति रही, जिसमें बाल गंगाधर तिलक द्वारा स्वाराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा जैसा बुलंद नारा दिया गया, जिसने स्वतंत्रता संग्राम को जन आंदोलन में बदलकर रख दिया.

Next Post

बरही में मोबाइल छिनैती से मचा हड़कंप, बाइक सवार बदमाश फरार

Sat Aug 30 , 2025
कटनी: जिले के बरही नगर में मोबाइल छिनैती की वारदातों ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। शुक्रवार की रात अज्ञात बाइक सवार चोरों ने तीन युवकों से मोबाइल छीन लिए और फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने उमरिया जिले की सीमा में प्रवेश कर लिया, […]

You May Like