बरही में मोबाइल छिनैती से मचा हड़कंप, बाइक सवार बदमाश फरार

कटनी: जिले के बरही नगर में मोबाइल छिनैती की वारदातों ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। शुक्रवार की रात अज्ञात बाइक सवार चोरों ने तीन युवकों से मोबाइल छीन लिए और फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने उमरिया जिले की सीमा में प्रवेश कर लिया, जिनका पीछा करते हुए बरही पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंच गई।

फिलहाल चोरी हुए मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं। बरही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बरही नगर में इस तरह की लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लोग शाम ढलते ही बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस की चुनौती अब इन सक्रिय हो चुके मोबाइल चोर गिरोह पर अंकुश लगाने की है।

Next Post

पूर्व CSP ख्याति मिश्रा की नानी ने पूर्व SP रंजन और पुलिस अफसरों द्वारा प्रताड़ना की फिर की शिकायत

Sat Aug 30 , 2025
कटनी: तत्कालीन सीएसपी ख्याति मिश्रा की नानी कुसुम द्विवेदी ने पूर्व एसपी अभिजीत रंजन सहित कटनी के कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती आवेदन दिया है। अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके परिवार के सदस्यों को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है, […]

You May Like