सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मछली पकड़ना पड़ा भारी, टाइगर के हमले में युवक घायल,भोपाल रेफर

नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई के प्रतिबंधित क्षेत्र में मछली पकड़ने गए 3 युवकों को मछली मारना महंगा पड़ गया है। इन पर देर रात टाइगर ने हमला कर दिया। जिसमें एक यूबक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में करने के बाद युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए हमीदिया अस्पताल भोपाल भेज दिया गया। सूत्रों की माने तो तीनों युवक नाव के सहारे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में मछली पकड़ने गए थे । इस दौरान वहां पर उनका सामना टाइगर से हो गया और टाइगर ने उन पर हमला कर दिया । बताया जा रहा है कि अपनी जान बचाने तीनों युवक डैम के पानी में कूद गए टाइगर भी टाइगर और उनके बीच काफी संघर्ष हुआ।इस दौरान टाइगर ने एक युवक को घायल कर दिया और घसीट कर जंगल ले जाने लगा तभी साथी युवकों ने जोर-जोर से चिल्ला कर शोर मचाया। शोर सुनकर टाइगर नें युवक को छोड़ दिया। तदोपरांत युवक एक दूसरे के सहारे डंडे लेकर टाइगर के सामने खड़े हो गए टाइगर सामने ही बैठ गया। लगभग 7 घंटे तक एक दूसरे के सामने बैठे रहने के बाद टाइगर जब सुबह जंगल में चला गया तब ये युवक नाव के द्वारा गांव में आकर टाइगर के हमले की सूचना दी।युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में भर्ती कराया गया है उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।

Next Post

धार की बाइक चोर गैंग का इंदौर पुलिस ने किया पर्दाफाश, 14 लाख की 10 महंगी बाइकें बरामद

Tue Jul 22 , 2025
इंदौर. शहर में लगातार हो रही बुलेट और महंगी मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए भंवरकुआं पुलिस ने एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. धार के बाग टांडा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले इस शातिर गिरोह के कब्जे से 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, […]

You May Like