खाद्य सुरक्षा योजना के लिए सीधी जिले में E-KYC के काम की प्रगति पर कमिश्नर ने जताई नाराजी

रीवा। कमिश्नर बीएस जामोद ने संभागीय समीक्षा बैठक में शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की. कमिश्नर ने कहा

जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. वर्षा जल को संचित करके ही हम अपना जीवन सुरक्षित कर सकते हैं. जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हैण्डपंप तथा कुओं में रिचार्ज पिट बनाने का विशेष प्रयास करें. जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट होता है वहाँ जल संरक्षण के कार्य अनिवार्य रूप से कराएं. नदियों के उद्गम स्थल की साफ-सफाई, घाटों की साफ-सफाई, चेकडैम तथा बोरी बांध निर्माण एवं खेत तालाबों का निर्माण अनिवार्य रूप से कराएं.

मनरेगा योजना से स्वीकृत तथा अधूरे कार्यों को भी अभियान की अवधि में पूरा कराएं. इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सबसे बढक़र आमजनता की भागीदारी सुनिश्चित करें. सबके सहयोग और प्रयास से ही पानी को सहेजने का प्रयत्न सफल हो पाएगा. कमिश्नर ने कहा कि संभाग में गेंहू उपार्जन की प्रगति धीमी है. पंजीकृत किसानों से अंतिम तिथि पाँच मई तक गेंहू उपार्जन के प्रयास करें. उपार्जित गेंहू का परिवहन कराकर सुरक्षित भण्डारण कराएं. खाद्य सुरक्षा योजना के हितग्राहियों तथा संबल पोर्टल में दर्ज हितग्राहियों की ई केवाईसी तय समय सीमा में अनिवार्य रूप से कराएं. इसमें सीधी जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं है. वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बैठक में शामिल कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल, कलेक्टर सतना सतीश कुमार एस, कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड, कलेक्टर सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला, कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी तथा कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी.

Next Post

समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी की तिथि बढ़े

Fri May 2 , 2025
रीवा।भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय किसान समन्वय समित के सदस्य किसान सुब्रत ने मध्यप्रदेश सरकार, जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि समर्थन मूल्य मे गेंहू की खरीदी की अन्तिम तिथि 5 मई से बढा कर 15 मई करी जाय। मध्यप्रदेश मे समर्थन मूल्य मे गेहू […]

You May Like