समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी की तिथि बढ़े

रीवा।भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय किसान समन्वय समित के सदस्य किसान सुब्रत ने मध्यप्रदेश सरकार, जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि समर्थन मूल्य मे गेंहू की खरीदी की अन्तिम तिथि 5 मई से बढा कर 15 मई करी जाय।

मध्यप्रदेश मे समर्थन मूल्य मे गेहू की खरीदी पन्द्रह मार्च से शुरू हुई थी 5 मई तक खरीदी होने की तिथि निर्धारित की गयी थी सबसे पहले इन्दौर, उज्जैन, भोपाल, और नर्मदापुरम संभाग से गेंहू का उपार्जन शुरू हुआ। रीवा मे अप्रैल माह से समर्थन मूल्य मे खरीदी शुरू हुई ।

किसान सुब्रत ने कहा है कि पन्द्रह मार्च से जहां खरीदी शुरू हुई वही रीवा मे अप्रैल माह से खरीदी की शुरुआत हुई एक माह देरी से अब एक साथ 5 मई अन्तिम तिथि रखी गयी है जिसे बढा कर किसानों के साथ न्याय किया जाय।अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह से पाच मई इतने दिनो मे समर्थन मूल्य मे गेंहू खरीदी के लिए क्या पजीकृत किसान अपना गेंहू समर्थन मूल्य मे कैसे बेच पायेगे विचार करे ?

Next Post

कोको गॉफ और आर्यना सबालेंका भिड़ेंगी मैड्रिड ओपन के फाइनल में

Fri May 2 , 2025
मैड्रिड, 02 मई (वार्ता) अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ और बेलारुस की आर्यना सबालेंका के बीच मैड्रिड ओपन के फाइनल में खिताबी भिड़ंत होगी।   अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने गुरुवार को खेले गये सेमीफाइनल में चार बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन पोलैंड की इगा […]

You May Like