एफपीआई ने जून में बेची 60,471 करोड़ रुपये की इक्विटी

मुंबई, 21 जून (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलिया निवेशकों (एफपीआई) ने जून में अबतक भारतीय पूंजी बाजार से 31,105 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है जिसमें अकेले इक्विटी में उनका निवेश 60.47 हजार करोड़ रुपये कम हुआ है।

केंद्रीय डिपॉजटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने जून के पहले तीन सप्ताह में इक्विटी में 60,471 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।

शुद्ध बिकवाली बाजार में लगाये गये पैसे और निकाले गये पैसे का अंतर है।

इक्विटी के अलावा म्यूचुअल फंड में भी एफपीआई निवेश 128 करोड़ रुपये कम हुआ है। हाइब्रिड उपकरणों से एफपीआई ने 1,419 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

विदेशी निवेशकों के लिए कर और प्रक्रिया संबंधी नियमों में बदलाव के बाद डेट में एफपीआई निवेश में अच्छी तेजी आयी है। इसमें उन्होंने शुद्ध रूप से 30,913 करोड़ रुपये की लिवाली की है। खास बात यह है कि इसमें लगभग 11,953 करोड़ रुपये का निवेश बीते सप्ताह ही हुआ है।

यह लगातार चौथा महीना है जब भारतीय बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बिकवाली की है। इससे पहले मई में उन्होंने 29.919 करोड़ रुपये, अप्रैल में 70,786 करोड़ रुपये और मार्च में 1,26,991 करोड़ रुपये की निकासी की थी।

इस साल जनवरी से अबतक एफपीआई बाजार में 2,50,025 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं। इसमें इक्विटी और म्यूचुअल फंड से उन्होंने शुद्ध निकासी की है जबकि डेट में उन्होंने पैसा लगाया है।

मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अकेले इक्विटी से एफपीआई 2,85,403 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं।

 

Next Post

भारतीय तटरक्षक बल ने योग संगम-2026 के साथ मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Sun Jun 21 , 2026
नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर देशभर में उत्साह और व्यापक भागीदारी के साथ ‘योग संगम-2026’ का आयोजन किया। आयुष मंत्रालय की वैश्विक थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, […]

You May Like