सिविल ड्रेस में गांव पहुंचे दो प्रधान आरक्षक बने बंधक, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के सकरी गांव में दो प्रधान आरक्षक बिना थाना प्रभारी को सूचना दिए और सिविल ड्रेस में कार्रवाई के लिए पहुंचे, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर कुछ देर के लिए बंधक बना लिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तिलवारा थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अवैध वसूली, देर रात घरों में जबरन घुसने और महिलाओं से अभद्रता जैसे गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित पुलिसकर्मी पिछले कई महीनों से कार्रवाई के नाम पर उन्हें परेशान कर रहे थे। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों प्रधान आरक्षक बिना पूर्व सूचना के गांव पहुंचे थे और जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, भवन सील

Sun Jul 26 , 2026
जबलपुर। न तो मौके पर प्रशिक्षित नर्स, न तो क्वालीफाइड डॉक्टर, न ही पैथोलॉजी में जांच करने वाला लैब टैक्नीशियन.. इन तमाम स्वास्थ्य विसंगतियों के साथ पिछले लंबे समय से बेदीनगर एलआईसी के पास संचालित हो रहे स्मार्ट सिटी अस्पताल में छापा मारने रविवार को कलेक्टर के निर्देश पर नगर […]

You May Like