कोयला वाले हनुमान मंदिर पर भागवत कथा 30 जून से

ग्वालियर । श्री चिंता हरण कोयला वाले हनुमान मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 30 जून से 7 जुलाई तक किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक प्रेम बरोनिया ने बताया कि कथा व्यास पंडित नवीन बिहारी महाराज होंगे। कथा परीक्षित सुंदरलाल दीवान एवं उनकी धर्मपत्नी लीलावती बघेल होंगी। सहपरीक्षित रूमाली आदराम बघेल होंगे। कथा से पूर्व 30 जून को सुबह 11 बजे पो वाले बाबा बाईपास से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कोयले वाले हनुमान मंदिर पहुंचेगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

Next Post

मुर्मु दो दिन की यात्रा पर उत्तर प्रदेश जाएंगी

Sun Jun 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को उत्तर प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर जाएंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु यात्रा के पहले दिन कल बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह […]

You May Like