46 गांवों को मिलेंगी प्रधानमंत्री ग्राम सड़कें, शिवराज ने गैरतगंज में दी विकास कार्यों की सौगात

गैरतगंज: जन कल्याण शिविर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं रायसेन-विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान ने सांची विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 46 छोटे गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़कें स्वीकृत हो चुकी हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे गैरतगंज खाली हाथ नहीं आए हैं, बल्कि विकास की सौगात लेकर आए हैं। उन्होंने पंचायतों को संसाधन उपलब्ध कराने, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाकर लखपति दीदी बनाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सर्वे कराया जाएगा।कार्यक्रम में नागरिकों ने बीना नदी के जीर्णोद्धार की मांग का ज्ञापन सौंपा। सरपंच संगठन ने भी 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

भंवरसेन घाट में डूबे सभी चारों युवाओं के शव मिले

Tue Jun 16 , 2026
सीधी : जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत सोन नदी के भंवरसेन घाट में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में डूबे चारों युवाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। सोमवार को एक युवती का शव मिलने के बाद आज मंगलवार को एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम ने […]

You May Like