रेहटी। थाना अन्तर्गत एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार ग्राम बोरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई है जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए है. सूचना पर डायल 100 स्टाफ जीवन सिंह, प्रभु दयाल, मुकेश चौहान ने पहुंचकर देखा कि एक युवक की मृत्यु हो गई. वहीं 2 युवक गंभीर घायल हो गए थे.
अनियंत्रित वाहन पलटा, एक की मौत, दो गंभीर
