जबलपुर: जिले में पराली प्रबंधन को लेकर अव्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहपुरा तहसील के गडर पिपरिया, लामी सहित आसपास के कई गांवों में पराली उठाने का कार्य ठप पड़ा है। किसानों का कहना है कि खेतों में फसल कटने के बाद पराली के ढेर पड़े रहने से नई फसल की बुवाई में भारी दिक्कत आ रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों में किसानों द्वारा पराली में आग लगाई जा रही हैं, जिससे फसल और वातावरण दोनों को खतरा उत्पन्न हो रहा है।
किसानों का कहना है कि पराली व्यवस्था के चलते उन्होंने आग नहीं लगाई और बंडल अभी भी खेत में रखे हैं, वहीं दूसरे किसान आग लगा रहे हैं, इस तरह से कई किसान नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।किसानों ने प्रशासन से तत्काल पराली उठाने की व्यवस्था कराने और कंपनियों की कार्यशैली की जांच कराने की मांग की है।
