
दतिया। यहां सड़क पर पेवर ब्लॉक बिछाने से पहले न समतलीकरण किया गया और न मलबा हटाया गया। बस स्टैंड पर पेवर ब्लॉक बिछाने के काम में भारी लापरवाही सामने आई है। जमीन को न तो ठीक से खोदा गया, न समतल किया गया और न ही मलबा हटाया गया, फिर भी पेवर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।
जिला कलेक्टर के निर्देश के बावजूद यहां घटिया निर्माण हो रहा है। पीसीसी नहीं डाली गई और मिट्टी की कुटाई भी सही तरीके से नहीं हुई। यह खामी पहली ही बारिश में उजागर हो जाएगी, जब पेवर ब्लॉक उखड़कर जगह-जगह गड्ढे बन जाएंगे। लोगों का सवाल है कि ठेकेदार और जिम्मेदार विभाग इस खुली लापरवाही पर चुप क्यों हैं और क्या जनता का मेहनत का पैसा इसी तरह बर्बाद किया जाएगा?
