बेरूत 08 मार्च (वार्ता) लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित एक होटल पर इजरायल की ओर से किये गये हमले में चार मारे गये, जबकि 10 अन्य लोग घायल हुए हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के अधिकारियों ने बताया कि बेरूत के होटल पर इज़रायली हमले में चार लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह हमला मध्य बेरूत में स्थित एक होटल पर हुए, जिसके कारण चार लोगों की जान चली गयी। मंत्रालय के अनुसार हमले में 10 अन्य लोग घायल हुए हैं।
