RPF ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल. रेल सुरक्षा बल ने भोपाल स्टेशन के अंदर कार और स्कूटी चलाने वालों पर कार्रवाई की है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अवैध रूप से वाहन लाकर सहयात्री को उतारने की घटना पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई है. दोनों आरोपियों को उनके वाहनों सहित गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव के कुशल नेतृत्व और पर्यवेक्षण में की गई.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि 05 जुलाई को भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 06 पर एक चार पहिया वाहन द्वारा सहयात्री को उतारने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और रेल मदद पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुआ. वायरल वीडियो और शिकायत की गंभीरता को देखते हुए रेल सुरक्षा बल ने त्वरित जांच प्रारंभ की. स्टेशन और पार्किंग क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि चार पहिया वाहन (क्रमांक एमपी 04 सीसी 1317) का चालक प्लेटफॉर्म 06 पर वाहन लाकर यात्री को उतार रहा था.मामले में रेल अधिनियम की धारा 154 एवं 147 के तहत अपराध 05 जुलाई को दर्ज किया गया.

 

Next Post

स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए चिकित्सक पुरष्कृत

Sun Jul 6 , 2025
भोपाल। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से भोपाल सेंट्रल ग्रुप इंडिया द्वारा आयोजित कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ. जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था के पांच प्रमुख हेल्थ , फार्मास्युटिकल , शिक्षा प्रशिक्षण, खेल सेक्टर और मीडिया सेक्टर शामिल किए गए. सम्मेलन के दौरान महत्वपूर्ण कार्यशालाएँ, सेमिनार, डॉक्टर्स स्पीकर सेशन, उद्यमी […]

You May Like