
सतना /मध्यप्रदेश शासन की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह 17 जनवरी को रात्रि 8 बजे मैहर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। प्रभारी मंत्री प्रवास के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे मैहर में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत ई-सम्पत्ति कार्ड के वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। प्रभारी मंत्री दोपहर 3 बजे अमरपाटन में फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात रात्रि 9.05 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
