मकरोनिया चौराहा फ्लाईओवर: भोपाल की तकनीकी टीम ने किया स्थल निरीक्षण, DPR की तैयारी 

सागर। मकरोनिया चौराहा पर प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए गुरुवार को भोपाल से आए तकनीकी विशेषज्ञों के दल ने स्थल निरीक्षण किया। टीम ने शंकरगढ़ से होटल पैराडाइज मार्ग तक प्रस्तावित फ्लाईओवर के संभावित क्षेत्र का अवलोकन कर यातायात एवं तकनीकी पहलुओं का अध्ययन किया।

निरीक्षण के दौरान नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया भी स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ संबंधित विभाग एवं सागर के अधिकारियों ने प्रस्तावित परियोजना के विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया। विधायक श्री लारिया ने कहा कि मकरोनिया क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए फ्लाईओवर निर्माण एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है, जिससे आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगा।

डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में आगे की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

Next Post

NEET UG-2026: भोपाल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कलेक्टर की अफसरों को दोटूक- निष्पक्ष हो परीक्षा

Thu Jun 18 , 2026
भोपाल। राजधानी में 21 जून को नीट की परीक्षा होने जा रही है जिसके लिए प्रशासन ने 32 केंद्र निर्धारित किए हैं. इन नीट यूजी-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरूवार को समीक्षा बैठक की. कलेक्टर प्रियंक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से स्पष्ट सख्त लहजे […]

You May Like