NEET UG-2026: भोपाल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कलेक्टर की अफसरों को दोटूक- निष्पक्ष हो परीक्षा

भोपाल। राजधानी में 21 जून को नीट की परीक्षा होने जा रही है जिसके लिए प्रशासन ने 32 केंद्र निर्धारित किए हैं. इन नीट यूजी-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरूवार को समीक्षा बैठक की. कलेक्टर प्रियंक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से स्पष्ट सख्त लहजे में कहा कि परीक्षा का सफल आयोजन होना चाहिए, जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनकी तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. यदि लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई करूंगा. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी हो जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाएं.

प्रश्रपत्रों की सुरक्षा पर भी की समीक्षा

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला अभ्यर्थियों के लिए पृथक फ्रिस्किंग व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित परिवहन एवं परीक्षा सामग्री के सुचारु प्रबंधन के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए.

Next Post

नवागत संभागायुक्त कर्मवीर ने संभाला कार्यभार

Thu Jun 18 , 2026
भोपाल। संभाग के नए संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. संभा गायुक्त संजीव सिंह ने कार्यभार सौंपा. वर्ष 2010 बैच के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शर्मा प्रदेश में विभिन्न पदों पर राजगढ़ कलेक्टर रह चुके हैं. पदभार ग्रहण करने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों व […]

You May Like