मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का डुमना विमानतल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज शनिवार रात लगभग 9:30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना विमानतल पहुंचे थे। डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक सुशील कुमार तिवारी इंदु, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, विधायक संतोष वरकडे, विधायक नीरज सिंह, मध्यप्रदेश तीर्थ क्षेत्र एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया, जेडीए के उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नि:शक्तजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, शरद जैन एवं हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, पंकज दुबे, सोनू बचवानी ने किया।

Next Post

संदिग्ध आतंकी संगठन से जुड़े 3 आरोपी कोर्ट में पेश, इजहार 22 जून तक ATS रिमांड पर, दो जेल भेजे गए

Sat Jun 20 , 2026
भोपाल। संदिग्ध आतंकी संगठन से जुड़े मामले में आरोपी नईम अब्दुल्ला, शाकिर मेव और इजहार उल हक को एटीएस ने शनिवार को जिला अदालत में पेश किया. अदालत ने आरोपी इजहार को 22 जून तक एटीएस की रिमांड पर भेजा है. अदालत ने नईम और शाकिर को न्यायिक हिरासत में […]

You May Like