कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: मंत्री संपतिया उइके

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया।

संवाद कार्यक्रम में मंत्री उइके ने मौके पर ही कई मामलों का समाधान कराया, जबकि जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उनकी कठिनाइयों को गंभीरता से समझा और भरोसा दिलाया कि सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Next Post

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

Fri Apr 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 अप्रैल (वार्ता) बिहार से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्य नीतीश कुमार ने शुक्रवार को संसद भवन में सदन की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने जनता दल यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। श्री कुमार ने […]

You May Like