सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर : इंद्राज

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और अंतिम छोर तक विकास पहुँचाना उनका उद्देश्य है।
श्री इंद्राज ने गुरुवार को बवाना में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर यह आयोजन हुआ है। कार्यक्रम में उच्च गुणवत्ता वाले करीब आठ लाख रूपये के उपकरणों का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंक्ति में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना और अंतिम छोर तक विकास पहुँचाना ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है और यही सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य है।
समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि किसी भी पात्र वरिष्ठ नागरिक को यदि पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है तो वह आवेदन कर सकता है, यदि उसे सहायक उपकरण की आवश्यकता है तब भी हमें सूचित कर सकता है। आज के आयोजन में करीब सौ वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन लाभान्वित हुए हैं। वितरित किए गए उपकरणों में व्हीलचेयर, वॉकर, व्हील बेयर एवं व्हील बेयर कमोड, कान की मशीन, चश्मा, सिलिकॉन फोम तकिया, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट, नी प्रेस, सर्वाइकल कॉलर और अन्य किट शामिल रहीं।

Next Post

स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है : मिश्रा

Thu Sep 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। श्री कपिल मिश्रा ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गुरूवार को यहां करावल नगर क्षेत्र में […]

You May Like