हादसे रोकने ट्रालियों में रेडियम प्लेट लगाने की अपील

सलामतपुर। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सलामतपुर थाना पुलिस ने शनिवार को ट्राली निर्माताओं और किसानों को ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाने की समझाइश दी तथा नोटिस भी तामील कराए। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देश पर यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने स्वयं कई ट्रालियों में रेडियम लगवाकर उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि रात में अंधेरे के समय पीछे से वाहन टकराने से होने वाली अधिकतर दुर्घटनाओं को रेडियम लगाने जैसे छोटे कदम से रोका जा सकता है। किसानों को बताया गया कि कम कीमत पर रेडियम विभिन्न काउंटरों पर उपलब्ध है। इस दौरान किसानों ने रेडियम लगाने का संकल्प लिया। प्रधान आरक्षक दिलीप रघुवंशी ने जानकारी दी कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले गुड समेरिटन को सरकार नगद प्रोत्साहन राशि देती है और अस्पताल इलाज से इंकार नहीं कर सकता।

Next Post

डिजिटल भारत बच्चों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध: सोलंकी

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जिनेवा में आयोजित अंतर-संसदीय संघ के 151वें सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने डिजिटल वातावरण में बच्चों के अधिकार विषय पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार बच्चों की ऑनलाइन-ऑफलाइन सुरक्षा के लिए […]

You May Like