भेल ईईपीसी इंडिया क्वालिटी अवार्ड से सम्मानित

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (वार्ता) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को पीएसयू श्रेणी में व्यावसायिक उत्कृष्टता और उच्च गुणवत्ता मानकों के प्रति समर्पण के लिए ‘ईईपीसी इंडिया क्वालिटी अवार्ड्स 2024’ में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि भेल की इस उपलब्धि को कंपनी की गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है। यह सम्मान भेल द्वारा अपनाई गई व्यावसायिक उत्कृष्टता, 5एस, क्वालिटी सर्कल, डिजिटलीकरण जैसी कंपनी-व्यापी पहलों का परिणाम है, जो ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम हैं।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भेल की निदेशक (औद्योगिक प्रणाली एवं उत्पाद) और निदेशक (ई, आर एंड डी) – अतिरिक्त प्रभार बानी वर्मा ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद से प्राप्त किया। इस सम्मान के साथ भेल ने एक बार फिर अपने क्षेत्र में गुणवत्ता और व्यावसायिक उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है।

Next Post

सी यू ई टी के माध्यम से ग्रामोदय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश होगा

Tue Feb 18 , 2025
चित्रकूट, | अकादमिक गुणवत्ता के लिए बंगलौर से ए डबल प्लस का सर्वोच्च ग्रेड प्राप्त करने वाले महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 हेतु स्नातकोत्तर स्तर के संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के माध्यम से 24 चिन्हित पाठ्यक्रमों में शिक्षा मंत्रालय एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा […]

You May Like