डिजिटल भारत बच्चों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध: सोलंकी

भोपाल। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जिनेवा में आयोजित अंतर-संसदीय संघ के 151वें सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने डिजिटल वातावरण में बच्चों के अधिकार विषय पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार बच्चों की ऑनलाइन-ऑफलाइन सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सोलंकी ने पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता जैसे सशक्त कानूनों का उल्लेख करते हुए बताया कि साइबर अपराध रिपोर्टिंग के लिए हेल्पलाइन-1930 और राष्ट्रीय पोर्टल सक्रिय हैं। उन्होंने भारत के एआई फॉर ऑल विजन को प्रस्तुत किया और कहा कि भारत लोग, प्रकृति और प्रगति के तीन स्तंभों पर आधारित एआई चाहता है। सम्मेलन में उन्होंने बाल अधिकार, गोद लेने की प्रक्रिया और भारत-बेलारूस व भारत-यूक्रेन के बीच संसदीय सहयोग को लेकर भी चर्चा की।

Next Post

अमरावत घाटी में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से चार गायों की मौत, चालक फरार

Sat Oct 25 , 2025
रायसेन। सागर रोड स्थित अमरावत घाटी में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। रायसेन से सागर की ओर जा रहा ट्रक अचानक सड़क पर आई गायों से टकरा गया और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक […]

You May Like