
भिंड। लहार नगर की समाजसेवी संस्था “आओ मिलकर कुछ करें …” समाज के तरुण, युवा, वयो और महिला वर्ग में सामाजिक जागरूकता लाने जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्ष लगाए हरा भरा लहार बनाएं, सिंगल यूस प्लास्टिक का प्रयोग ना करें ,स्वच्छ लहार स्वस्थ लहार , शिक्षित लहार, विकसित लहार आदि उद्देश्यों के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता हेतु 28 जनवरी मंगलवार को मिनी मैराथन का आयोजन करने जा रही है, जिसमें कुल तीन श्रेणी रखी गई है, पहली श्रेणी पुरुष वर्ग उम्र 15 से 40 वर्ष, द्वितीय श्रेणी पुरुष 40 वर्ष से अधिक व तृतीय श्रेणी महिला आयु 15 से अधिक रखी गई है। रजिस्ट्रेशन चालू हो चुके है। उंक्त मैराथन में केवल रौन ब्लॉक, लहार ब्लॉक व सेंवढ़ा ब्लॉक के प्रतिभागी ही सम्मिलित किए जावेंगे, तीनो वर्गों में प्रथम पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक स्कूटी रखी गई है। साथ ही द्वितीय और तृतीय स्थान पर भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे ,रजिस्ट्रेसन हेतु आधार कार्ड की कॉपी उपलब्ध कराना आवश्यक है। मिनी मैराथन का आयोजन महाराणा प्रताप चौराहा से किया जावेगा। गौरतलब है कि “आओ मिलकर कुछ करें …” संस्था के द्वारा 2017 में भी मिनी मैराथन का आयोजन किया जा चुका है।
