प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी पर पूर्व रोजगार सहायक को 4 वर्ष की सजा

दमोह.भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत रसीलपुर के पूर्व रोजगार सहायक संतोष कुमार विश्वकर्मा को 4 वर्ष सश्रम कारावास और 1000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त जारी करने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पूर्व में भी वह दो किश्तों पर 10,000 रुपये ले चुका था। 24 जून 2017 को लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। मामले की पैरवी अनंत सिंह ठाकुर ने की और विवेचना संतोष जामरा द्वारा की गई।

Next Post

प्रसिद्ध संत विपिन बिहारी दास बांदकपुर धाम पहुंचे, भोलेनाथ के किये दर्शन

Tue Jun 17 , 2025
दमोह.बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में मंगलवार बुंदेलखंड के प्रसिद्ध संत गौ- पीठाधीश्वर विपिन बिहारी दास जी महाराज का आगमन हुआ. उन्होंने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन अर्चन कर क्षेत्र और भक्तों के कल्याण की कामना भगवान भोलेनाथ से की.वहीं बांदकपुर धाम में […]

You May Like