भाजपा ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कर उन्हें याद किया। भाजपा जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात पड़ाव स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

सांसद भारत सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, राकेश माहौर, ओमप्रकाश शेखावत, जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलिया, रामेश्वर भदोरिया, राजेंद्र जैन, शिवसिंह यादव, पप्पू बडौरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Post

पारम्परिक अंदाज में सिंधिया ने किया शमी पूजन, नागरिकों ने लूटा सोना

Thu Oct 2 , 2025
ग्वालियर। हर साल की तरह सिंधिया राजघराने ने आज पारंपरिक शाही अंदाज में विजयादशमीं मनाई। विजयदशमीं पर सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी 200 साल से ज्यादा पुरानी परम्परा व राजशाही ठाट के साथ दशहरा पूजन किया। पारंपरिक राजसी पोशाक में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दशहरा पूजन किया। मांढरे […]

You May Like