जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में मकान बेचने का सौदा कर दस लाख रूपए लेकर प्लाट पर मकान बनाकर किसी और को जालसाजों ने बेचकर राशि हड़प ली। पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक मधुबाला तिवारी निवासी महादेव परिसर धनवंतरी नगर ने लिखित शिकायत की कि उसे एक डयूप्लेक्स या सिंगलेक्स क्रय करना था।
शेख जिलानी के रसल चौक स्थित अमर शॉकअप के बाजू में स्थित कार्यालय में संपर्क किया, और जानकारी ली साईड पर उसके द्वारा प्रथम एडवांस राशि में हथौना के रूप 21 हजार रूपए नगद दिया गया। उसके निज निवास धनवंतरी नगर महादेव परिसर से शेख जिलानी अतुल साहू और शेख जिलानी के पिता एवं पत्नि ने आकर दो चैक 3 लाख रूपये के एवं नगद 7 लाख रूपये इस प्रकार कुल 10 लाख रूपये प्राप्त किये थे।
10 लाख रूपये देने के बाद बुक प्लाट व सिंग्लेक्स में उसकी मन पसंद की टाईल्स लगवाई और किचिन भी उसके कहे अनुसार बनवाया और उसकी पसंद का सिंग्लेक्स बनकर जब तैयार हो गया तो एक सप्ताह बाद जब उसनें शेख जिलानी से कहा कि शेष राशि 7 लाख रूपया ले लो और सिंग्लेक्स की रजिस्ट्री करके कब्जा दे दो तो शेख जिलानी कहने लगा कि यह सिंग्लेक्स जहाँ बना है.
वह भूमि सीलिंग की है और रजिस्ट्री अभी नहीं हो सकती, समय लगेगा सीलिंग से छुड़ाने का प्रकरण चल रहा है. बाद में उसे पता चला कि उस सिंग्लेक्स में कोई और व्यक्ति को कब्जा दे दिया गया था। शिकायत जांच पर पाया गया कि अतुल साहू निवासी रानी दुर्गावाती स्कूल के पास गंगा नगर एंव शेख जिलानी निवासी ग्राम सुनाचर पोस्ट मनकेडी तहसील शहपुरा द्वारा मकान बेचने का सौदाकर रूपये लेकर हड़पना पाये जाने पर अतुल साहू एवं शेख जिलानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया
