लॉस एंजिल्स में 92 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

लॉस एंजिल्स, 14 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी भीषण आग के कारण लगभग 92 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और अन्य 89 हजार लोगों को भी निकासी की चेतावनी दी गई है।.

लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई है और 12 से अधिक लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि आग फैलने का सबसे बड़ा कारण गंभीर सूखे की स्थिति और तेज हवाएं चलना है। इसमें अब तक तक 40,500 एकड़ से अधिक भूमि झुलस गयी है और 12,300 से अधिक संरचनाएं नष्ट हो गईं।

कैलिफ़ोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ़ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन (कैल फायर) के अनुसार, सबसे बड़ी पलिसैड्स आग पर 14 प्रतिशत काबू पा लिया गया और दूसरी सबसे बड़ी ईटन में लगी आग पर सोमवार सुबह तक 33 प्रतिशत काबू पा लिया गया है।

गौरतलब है कि भीषण आग के कारण कैलिफ़ोर्निया में 80 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

Next Post

कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन 15-17 जून तक आयोजित होगा

Tue Jan 14 , 2025
ओटावा, 14 जनवरी (वार्ता) जी7 देशों का शिखर सम्मेलन 15-17 जून को कनाडा के कनानास्किस में आयोजित किया जाएगा। समाचार एजेन्सी सीबीसी ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट में सोमवार को बताया गया कि इस कार्यक्रम में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, इटली और कनाडा के साथ-साथ यूरोपीय संघ के नेता […]

You May Like