नयी दिल्ली, 08 मई (वार्ता) देश की अग्रणी एयरलाइन एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को एक परामर्श जारी करके उड़ान के प्रस्थान के समय से तीन घंटे पहले हवाई अड्डे पहुंचने को कहा है।
एयर इंडिया ने परामर्श में कहा कि हवाई अड्डों पर सुरक्षा संबंधी उन्नत उपाय लागू करने के नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के एक आदेश को ध्यान में रखते हुए, पूरे भारत में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले अपने-अपने हवाई अड्डों पर पहुंचें ताकि सुचारु रूप से चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित की जा सके। चेक-इन, प्रस्थान से 75 मिनट पहले बंद हो जाएगा।
