जयपुर 29 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
श्री शर्मा ने बुधवार रात नई दिल्ली में श्री चौहान से मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर राजस्थान के लिए मटेरियल कंपोनेंट के तहत 825 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही श्री चौहान द्वारा अग्रिम किश्त का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन भी प्रदान किया गया।
इस दौरान राजस्थान में कृषि सुधारों, ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं तथा किसानों के सर्वांगीण उत्थान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
