निशानेबाजी लीग के पहले संस्करण के लिए 400 से अधिक एथलीटों ने कराया पंजीकरण

नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) द्वारा शुरू की गई शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) के पहले संस्करण में भाग लेने के लिए दुनियाभर के 400 से अधिक निशानेबाजों ने पंजीकरण कराया है।

इस लीग का आयोजन 20 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा। इसके लिए भारत, कजाकिस्तान, रूस, ईरान, हंगरी, क्रोएशिया, अजरबैजान, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेनेडा, इटली, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, सर्बिया, अमेरिका, स्पेन, थाईलैंड, जर्मनी, चेक गणराज्य, नॉर्वे, सैन मैरिनो और रोमानिया के 400 से अधिक एथलीट पंजीकरण करा चुके हैं और यह संख्या बढ़ती जा रही है।

पंजीकरण प्रक्रिया जुलाई 2025 के मध्य तक चलेगी। लीग में (10 मीटर, 25 मीटर) पिस्टल, (10 मीटर, 50 मीटर थ्री पोजीशन) राइफल और (ट्रैप और स्कीट) शॉटगन में मिश्रित टीम स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में कम से कम छह टीमें भाग लेंगी, जिन्हें लीग चरण के दौरान दो पूल में विभाजित किया जाएगा।

एनआरएआई के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने भारी संख्या में पंजीकरण पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “हमें मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और पंजीकरण की संख्या से हम वाकई बहुत खुश हैं। यह शूटिंग लीग ऑफ इंडिया के लिए हमारे विजन की एक मजबूत पुष्टि है। हमारा उद्देश्य हमेशा एक ऐसा विश्व स्तरीय मंच तैयार करना रहा है जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजे, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे और निशानेबाजों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करे।”

Next Post

हमें कैच छोड़ना महंगा पड़ा: गिल

Wed Jun 25 , 2025
लीड्स 25 जून (वार्ता) भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हमारे पास टेस्ट जीतने का मौका था, लेकिन कैच छोड़ना हमें महंगा पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टेस्ट मैच शानदार […]

You May Like