मुर्मु, राधाकृष्णन और मोदी ने देशवासियों को ईद उल फित्र की शुभकामनाएं और बधाई दी

नयी दिल्ली 21 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में कहा,” ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है। आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।”

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा,” ईद मुबारक! यह पावन अवसर आशा, सौहार्द और करुणा की प्रेरणा दे और आनंद तथा सफलता लेकर आए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,” ईद-उल-फित्र की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हमारे समाज में भाईचारे और दया की भावना को और मजबूत करे। सभी के सुख और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। ईद मुबारक!”

यह पर्व रमज़ान के पवित्र महीने के समापन के बाद चांद दिखने पर मनाया जाता है।

Next Post

श्याम रंगीला मित्र मंडल ने लगाया 251 किलो फलों का भोग

Sat Mar 21 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ शीतला मैया के दरबार में श्री श्याम रंगीला मित्र मंडल, ग्वालियर द्वारा आज 21 मार्च को 251 किलो फलों का भोग श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया. इसी दिन रात्रि 8 बजे से दर्शन हेतु पैदल आ रहे श्रद्धालु यात्रियों के बीच प्रेमपूर्वक प्रसाद फल वितरण […]

You May Like