मक्सी में ट्रेन से गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस 19340 से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मक्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए शाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक का इलाज जारी है।घायल युवक की पहचान भोपाल निवासी विशाल के रूप में हुई है। वह शुक्रवार दोपहर 12:35 बजे भोपाल से भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस में सवार होकर अपनी पत्नी से मिलने आलोट स्थित ससुराल जा रहा था।

बताया गया कि ट्रेन जब मक्सी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तब विशाल ट्रेन के गेट पर बैठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में विशाल को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और रेलवे प्रशासन को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। शाजापुर जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और घटना के संबंध में रेलवे तथा संबंधित विभाग जानकारी जुटा रहे हैं।

Next Post

आयरलैंड ने भारत को दी 183 रन की चुनौती

Fri Jun 26 , 2026
बेलफ़ास्ट, 26 जून (वार्ता) लोर्कान टकर (50) और गैरेथ डेलानी (49) की शानदार पारियों से आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी 20 मुकाबले में शुक्रवार को नौ विकेट पर 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शुरुआती झटकों […]

You May Like