नगर पालिका में गड़बड़ी की जांच की मांग, शिवसेना राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन

विदिशा। स्व. नरेंद्र ताम्रकार प्रेस क्लब संघ भवन में उद्धव ठाकरे पक्ष शिवसेना ने प्रेसवार्ता आयोजित की। उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश विश्वकर्मा और जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसोदिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नगर पालिका के तीन वर्ष के कार्यकाल में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। उन्होंने घोषणा की कि इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा और ईओडब्लू से जांच कराने की मांग की जाएगी। नेताओं ने कहा कि नगर के हालात बद से बदतर हैं, सड़क और नाली निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं से जनता वंचित है। वहीं टैक्सों में बढ़ोतरी से आमजन परेशान है। शिवसेना ने नगर पालिका परिषद को भंग करने की भी मांग उठाई।

 

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना जिले के बूथ पर सुनेंगे ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Sun Aug 31 , 2025
ग्वालियर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 31 अगस्त रविवार को प्रातः 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 अगस्त को मुरैना जिले के मुरैना विधानसभा के रिठौराकला मंडल के पीपरसेवा में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर कार्यक्रम को […]

You May Like