रामघाट पर प्लास्टिक वेस्ट से बने चेंजिंग रूम

उज्जैन: आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए शहर में घाटों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है. इसी क्रम में नगर निगम ने रामघाट पर नवाचार करते हुए सॉलिड प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल से निर्मित चेंजिंग रूम और लिटरबिन स्थापित किए हैं. महिला श्रद्धालुओं को स्नान के बाद घाट पर खासी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. चेंजिंग रूम बनने के बाद अब सुविधा मिलेगी.
यह व्यवस्था विशेष रूप से प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं, खासकर महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि स्नान के बाद उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान मिल सके.

रामघाट पर नवाचार
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 अभियान के तहत नगर निगम द्वारा 3 आर (रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल) तकनीक का उपयोग करते हुए यह पहल की गई है. अनुपयोगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन की कतरनों को क्रश कर विशेष रासायनिक प्रक्रिया से प्लाईवुड जैसी मजबूत शीट तैयार की गई है, जिससे चेंजिंग रूम का निर्माण किया गया. इस मटेरियल को आउटर फ्रेमिंग और कटिंग के माध्यम से आकार देकर उपयोग में लाया गया है. पहली बार रामघाट पर यह नवाचार किया गया है.

श्रद्धालुओं लोगों को सुविधा
घाट पर लगाए गए इन चेंजिंग रूम का उद्देश्य स्नान के लिए आने वाली महिला और पुरुष श्रद्धालुओ को सुविधा प्रदान करना है. इसके साथ ही घाट पर गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग लिटरबिन भी लगाए गए हैं, ताकि स्वच्छता बनी रहे और श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिल सके.

रामघाट के बाद दूसरे घाट
नवभारत से चर्चा में नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि सिंहस्थ की तैयारी के तहत घाटों पर आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. 29 किलोमीटर क्षेत्र में नए घाटों का निर्माण और विकास कार्य किया जा रहा है, जहां इसी तरह के चेंजिंग रूम और स्वच्छता सुविधाएं स्थापित की जाएंगी.

सीएम की परिकल्पना को मूर्तरूप
आगामी सिंहस्थ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना है. मुख्यमंत्री मोहन यादव की परिकल्पना के अनुरूप सिंहस्थ को भव्य और सुविधायुक्त बनाने के लिए प्रशासन द्वारा घाटों, सड़कों और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि आने वाले करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन के दौरान बेहतर व्यवस्था मिल सके.

Next Post

विक्रमादित्य पर नाटक ने बाँधा समां

Sun Mar 22 , 2026
सतना :म.प्र. शासन संस्कृति विभाग तथा विश्व गीता प्रतिष्ठान के निर्देशानुसार मैहर में मंदिर समिति द्वारा संचालित वेद विद्यालय में सूर्य उपासना पर्व का आयोजन गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वेद विद्यालय के छात्रों एवं आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों की गूंज के साथ हुई। जिसने पूरे वातावरण […]

You May Like