जन-विश्वास अभियान के तहत नागरिकों से किया जनसंवाद

बुधनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 5 में भ्रमण कर नागरिकों से जनसंवाद किया गया. इस दौरान नगर परिषद के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली. मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. प्रशांत जैन, पार्षद संतोष राजपूत एवं वार्ड प्रभारी प्रशांत सुखीजा व राहुल खत्री ने वार्डवासियों से चर्चा कर समस्याओं को सुना.इस दौरान वार्डवासी जगदीश यादव, लखन यादव सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे. अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा वार्ड स्तर पर पहुंचकर नागरिकों से सीधे संवाद किया जा रहा है, ताकि समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेकर उनके निराकरण की दिशा में कार्रवाई की जा सके.

Next Post

मिलावटखोरों पर नकेल: सीहोर में डेयरी सील, 50 लीटर संदिग्ध घी जब्त कर जांच के लिए भेजे सैंपल

Sun Aug 9 , 2026
सीहोर। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखते हुए दुकानों, डेरियों एवं फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने […]

You May Like