सतना में फिर बाढ़ का खतरा, सेमरावल नदी का बढ़ा जलस्तर; सांसद गणेश सिंह ने किया अलर्ट

सतना। रात से हो रही बारिश के बाद एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। सांसद गणेश सिंह ने बयान जारी कर बताया कि सेमरावल नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है और कोटर-बिरसिंहपुर मार्ग भी लगभग बंद होने की स्थिति में पहुंच गया है। निचले इलाकों में दोबारा जलभराव की आशंका जताई गई है।
सांसद ने कलेक्टर से टमस बराज बांध के सभी गेट खोलने को कहा है, ताकि पानी का जमाव न हो।

वहीं चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ने की बात कही गई है। सांसद ने प्रशासन, जनसेवी संस्थाओं और कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही लोगों से अपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की अपील की गई है।

Next Post

सीधी में लगातार बारिश से फसलों पर संकट, खेतों में भरा पानी; किसानों की बढ़ी चिंता

Tue Sep 1 , 2026
सीधी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। खासकर उड़द, मूंग और अरहर जैसी दलहन फसलें प्रभावित हुई हैं, वहीं धान की फसल को भी नुकसान होने की बात सामने आई है। कई इलाकों में खेतों में पानी भर जाने से फसलें […]

You May Like