धर्मपुरा नाका की तलैया में मिला बड़ेपुरा निवासी का शव जांच शुरू की

दमोह: सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुरा नाका स्थित तलैया में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव तैरता मिलने से सनसनी फैल गई.सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली से एएसआई रघुराज सिंह, आरक्षक रतिराम और नवीन मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कराकर शिनाख्त कराई.मृतक की पहचान बड़ेपुरा निवासी चंदू उर्फ चंद्रकांत पिता बाबूलाल अहिरवार, उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

क्रिप्टो-फॉरेक्स में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर ढाई करोड़ की ठगी

Mon Jun 15 , 2026
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने क्रिप्टो करेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चंडीगढ़, बेंगलुरु और दिल्ली से जुड़े अन्य आरोपी अभी फरार हैं. गिरोह इंदौर […]

You May Like