
रीवा। रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरुई गांव में चोरी करने की नियत से घर में घुसे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा है जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे हैं. स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि गेरुई निवासी सूर्यकांत वर्मा के घर में बीती रात्रि चोरों ने धाबा बोला और जैसे ही उनकी आहट घर में रह रहे लोगों को लगी तभी उन्होंने हल्ला गुहार करते हुए एक चोर को पकड़ लिया.
जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे. पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने अपनी कब्जे में रखा और गुढ़ पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों के चंगुल में फंसा चोर अपने आपको धर्मेंद्र पटेल निवासी गोरगांव का बता रहा था. जबकि साथियों का नाम आशीष पटेल सहित एक अन्य को बता रहा है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन दिनों आसपास के क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं अभी दो दिन पहले एक मोटर पंप भीटी गांव से चोरी हुआ है लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया है. पकड़े गए आरोपी धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि उसके साथी चोरी का सामान और नगदी बोरियों में भरकर बाईक सहित भाग गए हैं पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक लोहे की सब्बल भी बरामद की गई है.
