
बीना। बीती रात 10 से 11 बजे के बीच शहर में नमो नमः चौपाटी के पास मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार पत्नी और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।रिटायरमेंट पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार अजय अहिरवार पिता मौन सिंह अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी ढांड रविवार रात रिटायरमेंट पार्टी करने के बाद अपनी ससुराल मगरधा जा रहे थे। नमो नमः चौपाटी के आगे अचानक उनकी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।टक्कर इतनी तेज थी कि अजय अहिरवार को गंभीर चोटें आईं।उन्हें ई-रिक्शा से तुरंत बीना सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पत्नी और 2 बच्चे गंभीर घायल हादसे में अजय की पत्नी श्रीमती पूजा अहिरवार उम्र 30 वर्ष, बेटा प्रिंस उम्र 8 वर्ष और बेटा देवांश उम्र 7 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।ट्रैक्टर चालक फरार, वाहन जप्त टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। सिविल अस्पताल में अजय अहिरवार का पोस्टमार्टम कराया गया।पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया,शव को शव वाहन वीरेंद्र तिवारी लेकर ग्राम ढांड पहुंचे।रात में सावधानी बरतें पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात के समय वाहन चलाते समय गति धीमी रखें, हेलमेट पहनें और सड़क पर अचानक आने वाले ट्रैक्टर-ट्राली जैसे वाहनों से दूरी बनाए रखें। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई बीना थाना पुलिस कर रही है।
