पूनम ट्रेडर्स बंजारी पर मेहरवानी दिखाने का है आरोप
सिंगरौली :देवसर विकास खण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी संकुल प्राचार्य पर वित्तीय अनियमितता करने का गंभीर आरोप लगाते हुये नीरज कुमार साकेत ने इसकी शिकायत कलेक्टर के यहां की है। आरोप है कि प्राचार्य ने वार्षिक अनुदान राशि में गड़बड़झाला करते हुये पूनम ट्रेडर्स पर मेहरवानी किया है।
शिकायतकर्ता नीरज कुमार साकेत ने कलेक्टर के यहां शिकायत देते हुये शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास के संकुल प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप मढ़ा है। आरोप लगाया है कि संकुल अंतर्गत आने वाली अधिकांश प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हाई सेकेण्ड्री विद्यालयों के संस्था प्रमुखों से सांठगांठ कर कंटरजेंसी राशि में हेरफेर किया है। इसमें पूनम ट्रेडर्स पर दरियादिली दिखाया है। शिकायत कर्ता ने उक्त मामले की जांच कराये जाने की मांग की है।
