
आलीराजपुर, आलीराजपुर जिले में बीते 24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक 30.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार वर्षा में आलीराजपुर में 43.0 मि.मी., जोबट में 22.2 मि.मी., उदयगढ़ में 37.3 मि.मी., चन्द्रशेखर आजाद नगर में 14.4 मि.मी., कट्ठीवाड़ा में 60.0 मि.मी. तथा सोण्डवा में 4.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। जिले में कुल 181.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई।
जिले में 01 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक 127.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसीलवार आलीराजपुर में 124.2 मि.मी., जोबट में 124.9 मि.मी., उदयगढ़ में 195.2 मि.मी., चन्द्रशेखर आजाद नगर में 108.8 मि.मी., कट्ठीवाड़ा में 164.0 मि.मी. तथा सोण्डवा में 49.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में कुल 766.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 575.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। उक्त जानकारी अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दि गई।
