ट्रांसपोर्ट नगर के पास लगे जाम में फंसे रहे वाहन

रीवा: रीवा शहर को जाम से मुक्ति नही मिल रही है, बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारी मौन है. अभी हाल ही में समान तिराहे से लेकर पडऱा रेलवे ब्रिज तक लम्बा जाम लगा था और प्रदेश के डिप्टी सीएम भी जाम में फस गये थे.जिसके बाद सीएसपी सहित थाना प्रभारी जाम खुलवाने सडक़ पर उतरे. लेकिन सडक़ो पर लग रहे जाम से शहरवासियो को निजात नही मिल रही है.

ऐसा कोई मार्ग नही जहा जाम न लगता हो. रविवार की सुबह 11 बजे रीवा-सतना मार्ग में यातायात नगर के पास लम्बा जाम लगा. दरअसल एक तरफ पाइप लाइन के लिये खोदाई का काम चल रहा है, सुबह लम्बा जाम लगा. दोनो तरफ वाहन आधे घंटे तक फसे रहे. किसी तरह जाम खुला और लोग आगे बढ़े. ऐसा कोई चौराहा नही जहा जाम न लग रहा हो. यातायात पुलिस केवल चालान काटने में व्यस्त है. अधिकारी हूटर मारते निकल जाते है जाम से कोई मतलब नही होता. कई सूबेदार पदस्थ है जो केवल सडक़ो पर तफरी करते देखे जाते है, जाम से कोई सरोकार नही है. यह बात और है कि कोई अधिकारी या नेता जाम में फस जाय तो सूबेदार नजर आ जाते है.

Next Post

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत और अत्याचार के मुद्दे पर कांग्रेस का हंगामा, भाजपा सरकार को पूतना बताकर किया विरोध

Mon Dec 1 , 2025
भोपाल: विधानसभा सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की मौत और प्रदेश भर में बच्चों पर बढ़ते अत्याचार के मामलों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधायक दल ने विधानसभा परिसर में अनोखे सांकेतिक […]

You May Like